ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में 73 सार्वजनिक कुओं पर मुंडेर का निर्माण कार्य हुआ पूरा
विदिशा जिले के ग्यारसपुर जनपद में सार्वजनिक कुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्यारसपुर क्षेत्र में चिन्हित सभी 73 कुओं पर मुंडेर निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 12 बजे हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई।