बरेली: जोगी नवादा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान ने दी जानकारी
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में युवक पर चाकू से हमला करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकार अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकू मार कर युवक को घायल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।