बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने संभाली बरेली की कमान कहा हर थाने पर तैनात होंगे जनसुनवाई अधिकारी,मीडिया से की बात
नवागत एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली की कमान संभाल ली। बुधवार देर रात को वह बरेली पहुंचे। गुरुवार को चार्ज लेने के बाद उन्होंने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर कोतवाली से उनके क्षेत्र में आने वाले संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और जुलूसों के बारे में पूछताछ की। त्योहार रजिस्टर देखा। दोपहर को एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया के साथ बातचीत की।