माखन नगर: माखन नगर में पिपरिया नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र से कलेक्टर के निर्देश पर हटाया गया अतिक्रमण
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 21, 2026
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर माखन नगर में पिपरिया-नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रविवार शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने तथा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी।