विकासखंड अनूपपुर के संकुल लतार अंतर्गत ग्राम पंचायत पडौर के बैगान टोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। विद्यालय में इस समय लगभग 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। इन नन्हे विद्यार्थियों को न तो साफ-सुथरा शौचालय उपलब्ध है ।