आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली भगवती रिसोर्ट के सामने नेशनल हाईवे 27 पर एक सड़क हादसा हुआ जहां बाइक पर सवार दंपति इस सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए।घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद सदर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची दोनों ही गंभीर घायलों को जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद रेफर कर दिया