ग्वालियर गिर्द: गुरुकुल स्कूल में समर कैंप का समापन, बच्चों ने दिखाए करतब
वार्ड क्रमांक 64 पुरानी छावनी स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप के समापन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया।समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कराटे, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।