शिकोहाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला गढैया में एक कैमीकल ड्रम फटने से एक बालक चोटिल, बड़ा हादसा टला
थाना दक्षिण क्षेत्र मौहल्ला गढैया में एक कैमीकल का ड्रम फटने से बड़ा हादसा होते होते बच गया। इस घटना में कोटला मौहल्ला निवासी तालिब पुत्र नौशाद नामक किशोर आंख पर चोट लगने से चोटिल हो गया। हालांकि एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। बच्चे को स्थानीय अस्पताल में ड्रेसिंग आदि करवाकर परिजन अपने घर ले गये। पास के ही क्षेत्रीय नागरिक बिलाल कुरैशी ने घटनाक्रम बयां किया।