दरअसल, रायगढ़ जिले से 2 युवक, अकलतरा क्षेत्र में आए थे और वे अमरताल गांव पहुंचे थे कि गाय से बाइक टकरा गई, फिर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 1 युवक राकेश चौहान को कुचल दिया। उसे गम्भीर हालत में अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी. हादसे में बाइक में सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बचा है. उसे मामूली चोट आई है।