हरदा: जिले के सिराली में अतिवृष्टि से भारी तबाही, सर्वे, मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।
Harda, Harda | Jul 6, 2026 हरदा जिले के सिराली नगर में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद हुए भारी नुकसान को लेकर अब लोगों का आक्रोश सामने आने लगा है। जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ और प्रभावित नागरिकों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत और कार्रवाई की मांग की है।