नानपारा: नवाबगंज ने नाइट क्रिकेट फाइनल 5 विकेट से जीता, कमचियारा को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
नवाबगंज आर्टिका इलेवन ने कमचियारा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 5 विकेट से जीत लिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में नवाबगंज ने कमचियारा को हराकर ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कमचियारा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए। उनकी शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई,