छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 2 जनों की हुई मौत
छीपाबड़ौद -हरनावदाशाहजी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला भी चपेट में आकर मामूली झुलस गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं खेत पर काम करते समय हुई। पुलिस एएसआई अखेराज सिंह ने बताया कि कचनारिया कलां निवासी दिनेश पुत्र हेमराज भील(22)