धमतरी: युवाओं के लिए इजराइल में नौकरी करने का बढ़िया मौका, मिलेगा ₹2 लाख प्रति माह वेतन
बता दे कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन एव भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर छत्तीसगढ़ के युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। धमतरी जिला रोजगार अधिकारी पुष्पा चौधरी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को करीब 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। और अनुबंध 2 वर्ष का होगा।