CM योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका
Sadar, Varanasi | Oct 27, 2024 वाराणसी अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत स्कालरशिप का उद्घाटन किया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की।