वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत, वह बिहार से घूमने आया था
Sadar, Varanasi | Oct 27, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र मीरघाट पर उस समय सनसनी फैला गई, जब गंगा नदी में नहाने गया युवक डूब कर मर गया। आसपास मौजूद नाविकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बच न सका। घटना की जानकारी तत्काल लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर NDRF की टीम पहुंची।