वाराणसी पुलिस ने चोरी के गुमशुदा 111 मोबाइल स्वामियों को लौटाए, चेहरे पर मुस्कान दिखी
Sadar, Varanasi | Oct 27, 2024 वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यातायात पुलिस सभागार में चोरी एवं गुमशुदा हुए मोबाइल का वितरण रविवार शाम 4 बजे के आसपास किया गया । पुलिस उपायुक्त अपराध प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वाराणसी सर्विलांस टीम की मदद से चोरी एवं गुमशुदा हुए 111 मोबाइल को मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया।