डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह के रानी तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत
नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव स्थित रानी तालाब में बुधवार को नहाने के क्रम में डूबने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव के रहने वाले मुस्तफा अंसारी के पुत्र शाहनवाज अंसारी के रूप में की गई है