पातेपुर में पिछले दो दिनों से शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए DM के आदेश पर 16 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। शनिवार की शाम 6 बजे के करीब नप के EO दीप शिखा ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए नप क्षेत्र में पांच तथा प्रखंड प्रशासन द्वारा 11 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इससे खासकर रिक्शा ठेला चलाने वाले तथा मजदूरों को ठंड से राहत मिली है।