जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शुक्रवार शाम 7.00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी पहल ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत आज ग्राम पंचायत लालाणा में आयोजित शिविर ने राजस्व और सामाजिक सुरक्षा के मामलों का निस्तारण किया। शिविर में एक ही दिन में 84 स्वामित्व कार्ड और 38 नए पट्टे जारी किए गए।