नवगछिया: 41% कमीशन वहीं ले लेता है..." कथित ऑडियो वायरल, नवगछिया में मचा राजनीतिक भूचाल
विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर नवगछिया में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरल ऑडियो में जिला परिषद सदस्या नंदनी सरकार के पति प्राणी राज की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा जा रहा है, "41 प्रतिशत कमीशन वहीं ले लेता है, 50 प्रतिशत में कैसे क