रघुराजनगर नगरी: ताला पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सेंधमारी कर चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमरपाटन के थाना ताला पुलिस ने रात्रि के वक्त घर में सेंधमारी कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नगदी और टॉर्च बरामद की है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दिनांक 17.06.2026 को फरियादी रामनिहोर केवट, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम ललितपुर के आवास मे अज्ञात चोरों ने कर घटना को अंजाम दिया था।