राजगढ़: सादुलपुर में एनएच-52 पर उड़द से भरा ट्रेलर पलटा, चालक केबिन में फंसा, आधे घंटे की मेहनत के बाद क्रेन से निकाला गया बाहर
Rajgarh, Churu | Jun 4, 2026 सादुलपुर-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गुरुवार शाम एक उडुद से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रेलर केबिन में फंस गया,जिसे हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तीन क्रेनों की सहायता से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हिसार निवासी चालक विनोद कुमार ट्रेलर में उड़द भरकर हिसार जाते ट्रेलर का टायर फट गया व ट्रेलर पलट गया।