पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 17 में घर से इनवर्टर की बैटरी चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला में लगातार घर से इनवर्टर की बैटरी चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला आज पंचकूला के सेक्टर 17 में एक घर से इनवर्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया। सीसीटीवी कैमरा चेक करने के बाद पता चला है कि इनवर्टर की बैटरी मोटरसाइकिल चालक के द्वारा चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।