बहराइच: नूरुद्दीन चक में आग की चपेट में आई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलसी, बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला नूरुद्दीन चक में 60 वर्ष महिला उस वक्त आग की चपेट में आ गई जब मंगलवार सुबह वह ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थी। इसी दौरान आग की लपटों में वह बुरी तरह घिर गई और झुलस गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे गंभीर अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है