बहराइच: कांग्रेस भवन में ज़िलाध्यक्ष ने SIR प्रक्रिया पर प्रेस कांफ्रेंस की, 6 माह बढ़ाने की मांग की
मंगलवार को शहर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले बोले और वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। एसआईआर के बारे में बोलते हुए उन्होने एसआईआर प्रक्रिया को 6 माह तक बढ़ाए जाने की मांग की है।