लाडपुरा: कोटा में पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में आई एमबीबीएस छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Oct 24, 2025 कोटा में पेपर खराब होने से डिप्रेशन में आई MBBS स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो मदद के लिए चिल्लाई। पड़ोसियों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र की आकाशवाणी कॉलोनी की है।