लाडपुरा: कोटा में युवक ने मगरमच्छ को गोद में उठाकर किया मस्ती, डंडों से मारकर किया घायल
Ladpura, Kota | Oct 24, 2025 कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब इलाके में देर रात तीन से चार फीट लंबा मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आया। मगरमच्छ को देख इलाके के कुछ युवकों ने बिना वन विभाग को सूचना दिए खुद ही उसे पकड़ने की कोशिश की। पहले उन्होंने डंडों और पत्थरों से मगरमच्छ पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।