धमदाहा :- पूर्णिया शहर में एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में जा रही एक एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय एम्बुलेंस में कोई भी मरीज सवार नहीं था ।