रामपुर: समस्तीपुर निवासी युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Apr 27, 2026 जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर निवासी 25 वर्षीय लाल बाबू सदा अम्बाला में काम करते थे। शुक्रवार को काम करके ट्रेन से घर लौट रहे थे। थाना शहजादनगर क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को सुबह 11 बजे परिजनों के पहुंचने पर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।