राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध भैंसवा माता मंदिर पर शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।