जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस की मुस्तैदी: घेराबंदी कर आधी रात को पिस्टल के साथ दबोचा गया शातिर अपराधी
बीती देर रात लगभग 12 बजे पवित्र उमाघाट पर देर रात पिस्टल लहराते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, थाना प्रभारी ग्वारीघाट ने बुधवार सुबह लगभग 1 बजे पूरी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश वर्मन है, जो ककरैय तलैया का रहने वाला है। ग्वारीघाट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी को हथियार समेत दबोच लिया।