मंझनपुर: ढेकहाई गांव में कपड़ा सुखाने वाले तार में उतरा करंट, महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
ढेकहाई गांव की जानकी देवी नहाने के बाद गीले कपड़े आंगन में बांधे गए तार पर डालने गई थी। जैसे ही उसने गीले कपड़े डाले, वह तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने देखा तो डंडा मारकर उसको करंट की चपेट से बचाने की कोशिश की। तब तक जानकी देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन जानकी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले मौत हो गई।