इस्माइलपुर: क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं अजय सिंह ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
बिहार सरकार के भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं अजय सिंह ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, इलाज व्यवस्था और साफ-सफाई की गहन समीक्षा की।