छतरपुर जिले के सटई थाना अंतर्गत ग्राम छापर निवासी युवक ने एक व्यक्ति पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अवैध रूप से अपने पास रखने और जान से मारने की धमकी देने का गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर पत्नी को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है।