तारानगर: ढाणी कुम्हारान स्टेण्ड पर बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोग घायल, दो को हायर सेंटर रेफर
तारानगर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी कुम्हारान में लापरवाही व तेजगति से चलाने से बुलेट की पीछे से मारी टक्कर में बाइक सवार तीन घायल हो गये, जिनमें घायल महिला सहित दो को रैफर कर दिया है, जिसमें महिला को जयपुर हायर सैंटर रैफर किया गया है। जबकि बुलेट सवार को भी चोट लगी। मिली जानकारी के अनुसार घटना ढाणी कुम्हारान के बस स्टेण्ड से 100 मीटर पहले तारानगर की ओर की है।