सैदपुर: नगर के उत्तर बाजार स्थित शनिदेव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, आधी रात तक उमड़े श्रद्धालु
नगर के प्रमुख आस्था केंद्र पंडित दीनदयाल मार्केट स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को भगवान शनिदेव का वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आधी रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम के तहत भगवान शनिदेव का विधि-विधान से विशेष श्रृंगार किया गया।