सोनभद्र जिले के डाला में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पांच टिपर जब्त किए हैं। ये वाहन गलत दिशा से आ रहे थे और इनके पास आवश्यक कागजात भी नहीं थे।खनन क्षेत्र से गुजरने वाले स्टेट हाईवे एसएच 5ए पर गलत दिशा से पत्थर धुलाई करने वाले वाहनों के आवागमन से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।