बेरमो: तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय सहित अन्य स्थानों में राजू यादव ने सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा
Bermo, Bokaro | Jun 12, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के हजारी मोड़, कथारा, तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय से विभिन्न प्रकार की सांपों को पकड़कर आज शुक्रवार समय एक बजे स्नैक कैचर राजू यादव ने जंगल मे छोड़ दिया है। रजिस्ट्रार के कक्ष में पंकज कुमार ने फन फैलाए कोबरा को देखा तो कर्मचारी बाहर निकल गए। टाइल्स होने से सांप इधर-उधर नहीं हो पा रहा था।