पन्ना: बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Panna, Panna | Apr 18, 2026 पन्ना के रनवाहा गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11KV हाई-वोल्टेज लाइन का जर्जर तार टूटने से किसान रामगोपाल की गर्भवती भैंस की करंट से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल बिल वसूली में सक्रिय है, लेकिन रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं। पूर्व में भी यहाँ हादसा हो चुका है। ग्रामीण अब दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।