दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गोरई इलाके के गांव जीवनपुर की बताई जा रही है। जहां हाई स्कूल के छात्र पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना में छात्र के शरीर पर कई जगह फायरिंग के दौरान छर्रे लगे और इस कारण वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचा है।