फुलवरिया: माड़ीपुर स्थित हथुआ शाखा गंडक नहर में 2 वर्ष बाद आया पानी, किसानों के चेहरो पर आयी मुस्कान
प्रखंड के माड़ीपुर बाजार से होकर गुजरी हथुआ शाखा गंडक नहर में आखिरकार पानी आ ही गया। पिछले दो वर्ष से सुखे की मार झेल रहे इस नहर में पानी की धारा देखकर क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धान की रोपनी के ठीक समय पर नहर में पानी का आना किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे कई किसानों ने हर्ष व्यक्त किया।