डुमरियागंज तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात्रि होलिका दहन हुआ। लोगों ने होलिका की परिक्रमा की और पूजा की। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। एसडीएम सीओ प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज लगातार भ्रमणशील रहे और लोगों को होली की बधाई शुभकामना दी।