कैराना: कैराना में मामौर—सहपत के निकट प्रदूषण फैला रही टायर फैक्ट्री में ग्रामीणों ने किया हंगामा, ईंख उखाड़ने की चेतावनी
Kairana, Shamli | May 31, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर और सहपत की आबादी के निकट टायर फैक्ट्री संचालित है। रविवार शाम करीब छह बजे फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और दर्जनों ग्रामीण टायर फैक्ट्री में पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। प्रदूषण बेतहाशा बढ़ रहा है।