जबलपुर: रेलवे स्टेशन जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का सफल आयोजन
जबलपुर, दिनांक 21 जून 2026 अति पुलिस महानिदेशक रेल महोदय के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेल महोदय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 06:00 बजे रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 (इटारसी एंड) पर सामूहिक योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।