कर्वी: भरतकूप के पतौड़ा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत, दो घायल
भरतकूप के पतौड़ा गांव में आज शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर विकास पुत्र भूरा और करन पुत्र विष्णु निवासीगण रहूनी पुरवा की मौत हो गई।और नीरज व सुमित झुलस गए।चारों किशोर खेतों में बकरी चरा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दोनों शवों का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।