पंचकूला: साइबर थाना पुलिस ने एमडीसी के सकेतड़ी निवासी से ₹9.46 लाख की साइबर ठगी करने का मामला किया दर्ज
साइबर थाना पुलिस ने एमडीसी के सकेतड़ी निवासी से 9 लाख 46 हजार की साइबर ठगी करने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस से बता कर उसे फोन किया गया और उसके साथ साइबर ठगी की गई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है