पंचकूला: पूर्व उप CM चंद्रमोहन ने जलौली गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, सबसे बड़ी सीवरेज की समस्या से ग्रामीण परेशान
हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने रविवार को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में युद्धस्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत जलौली गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। गांव के निवासियों ने बताया कि सीवरेज की समस्या ने उनका जीवन दूभर कर रखा है। गंदा पानी गलियों में