बीना: कलरावनी प्राथमिक शाला करीब आठ दिनों से बंद, खतरे में सरकारी शिक्षा, अंधकार में बच्चों का भविष्य
#jansamasya
Bina, Sagar | Aug 1, 2026 सागर जिले की ग्राम पंचायत किर्रोद के गांव कलरावनी में पिछले कई दिनों से सरकारी स्कूल पर ताला लटका है। 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों का भविष्य अंधेरे में है और जिम्मेदार बेखबर हैं।सरकार ग्रामीण अंचलों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए तमाम दावे करती है। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामला है ग्राम पंचायत किर्राद के ग्राम कलरावनी का।