बड़ौद: बडौद नगरपरिषद CMO व अध्यक्ष प्रतिनिधि के निर्देश पर सुभाष मार्ग से हटाया अतिक्रमण, दरोगा ने अतिक्रमण को लेकर दी चेतावनी।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में अति व्यस्ततम मार्ग सुभाष मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सीएमओ संध्या सरयाम व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लवंशी के निर्देश पर स्वच्छता दरोगा संजय झंझोट के नेतृत्व में सुभाष मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने को लेकर चेतावनी दी गई। यदि अतिक्रमण किया तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।