तारापुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ वन विभाग और तारापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में अवैध लकड़ी बरामद की गई है. वनपाल चितरंजन कुमार ने बताया कि तारापुर अंचल क्षेत्र में संचालित आराम मिलन में अवैध लकड़ी होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर देवगांव और बंशीपुर में छापेमारी की गई. जहां से अवैध लकड़ी बरामद की गई है. वन अधिनियम के